DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में कार सवारों ने दो युवकों को लूटा:तमंचा दिखाकर की वारदात, पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाया

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ईको कार सवार बदमाशों ने सोमवार देर रात दो युवकों से तमंचे के बल पर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस गंभीर मामले में पुलिस सीमा विवाद का हवाला देकर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। पाली थाना क्षेत्र के गंजियापुर निवासी सत्यपाल सिंह अपने मित्र संजीव कुमार के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हरदोई बाईपास पर वे वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक ईको कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें शाहाबाद जाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। सत्यपाल के मुताबिक, कुछ दूर चलते ही कार सवारों ने दोनों युवकों की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने सत्यपाल से 5000 रुपये और संजीव से 5500 रुपये नकद लूट लिए। इसके अलावा, उनके एंड्रॉयड और कीपैड फोन भी छीन लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दोनों पीड़ितों को एक ओवरब्रिज के पास उतार दिया और शाहजहांपुर की ओर भाग निकले। भागते समय उन्होंने पीछे मुड़कर देखने पर गोली मारने की धमकी भी दी। मंगलवार को पीड़ितों ने शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और एक प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र तो ले लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र की है और शाहाबाद सीमा में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। पुलिस के इस टालमटोल वाले रवैये से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।


https://ift.tt/HFxKrQW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *