हरदोई में लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे-731 पर कोतवाली देहात इलाके में बालाजी मंदिर के सामने एक सड़क हादसा हुआ। एक बारात घर से निकल रही हुंडई वेन्यू कार और लखनऊ से आ रहे तेज रफ्तार डाक वाहन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सुरक्षा फीचर्स और एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जैसे ही उनकी नई कार बारात घर से मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी डाक विभाग के वाहन से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे चालक सुरक्षित रहा। चालक के हाथ में चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे खड़ा करवाया गया, ताकि यातायात बाधित न हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायल चालक सुरक्षित है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली देहात पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/69LCjuc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply