हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को हरदोई पहुंचे। उन्होंने नगर मंडल के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने मतदाता सूचियों का गहन निरीक्षण करते हुए बूथ स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों के नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़े जाएं, जबकि अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अपने दौरे में मंत्री ने बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, जैसे बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और पेयजल की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने जहां आवश्यक हो, वहां सुधार के निर्देश दिए। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के इस दौरे से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
https://ift.tt/fKULFqZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply