DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई के किसानों का प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन:केला उत्पादक प्रताप विक्रम सिंह को मिला सम्मान, 11 प्रदर्शन विजयी

हरदोई जनपद के प्रगतिशील किसानों ने प्रदेश स्तरीय फल, साकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शनी में जनपद के कुल 11 प्रदर्शनों को विजयी घोषित किया गया। ग्राम बेहटा सधई, विकास खंड बावन निवासी केला उत्पादक श्री प्रताप विक्रम सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। लखनऊ के जनभवन प्रांगण में आयोजित इस प्रादेशिक प्रदर्शनी में प्रताप विक्रम सिंह को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में हरदोई जनपद के कुल 17 कृषकों द्वारा अपने खेतों, बागों एवं इकाइयों में उगाई गई सब्जियों, फलों एवं मशरूम के आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। इनमें से 11 प्रदर्शनों को विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार, सहद वर्ग में हरदोई को प्रदेश स्तर पर 6 पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए। वहीं, मशरूम वर्ग में 3, मटर में 1 तथा कमरख में 1 प्रशस्ति पत्र जनपद को मिला। केला उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री प्रताप विक्रम सिंह को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें माननीय उद्यान मंत्री एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र एवं उद्यान निरीक्षक अजय वर्मा ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए सभी विजयी कृषकों को बधाई दी।


https://ift.tt/2qpfRwa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *