पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने चाणक्यपुरी स्थित राजभवन कैंप कार्यालय में हरदोई की लेखिका माधुरी के उपन्यास ‘द शैडो ऑफ लव’ का विमोचन किया। यह समारोह साहित्यिक गलियारों में उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद का मान बढ़ाने वाला रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माधुरी के कविता-पाठ से हुआ, जिसकी मर्मस्पर्शी पंक्तियों ने उपस्थित बुद्धिजीवियों को प्रभावित किया। राज्यपाल डॉ. बोस ने लेखिका की काव्यात्मक अभिव्यक्ति और विचारों की स्पष्टता की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं में पाठकों से सीधा संवाद करने की अद्भुत क्षमता है। आत्ममंथन के लिए करेंगे प्रेरित
उपन्यास ‘द शैडो ऑफ लव’ पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने बताया कि यह सांसारिक मोह और आध्यात्मिक प्रेम के बीच के द्वंद्व को प्रखरता से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कृति पाठकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करेगी। राज्यपाल ने पुस्तक भेंट की
स्वयं एक प्रतिष्ठित लेखक होने के नाते, राज्यपाल ने माधुरी को अपनी पुस्तक ‘मूल से फूल तक’ भेंट की। उन्होंने लेखिका की प्रतिभा से प्रभावित होकर उनकी आगामी पुस्तक को राजभवन, कोलकाता से प्रकाशित करने का विशेष प्रस्ताव भी दिया। यह किसी भी नए रचनाकार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। सह लेखक को भी किया सम्मानित
समारोह में राज्यपाल द्वारा सह-लेखक प्रवीण सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल के भतीजे किरण बोस ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत देव, राणा, विशेष कार्य अधिकारी संदीप सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। हरदोई के कछौना निवासी इस दंपति की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि ने न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम साहित्य जगत में रोशन किया है।
https://ift.tt/xuNakw9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply