DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई की आस्था त्रिवेदी ने UGC-NET में रचा इतिहास:संगीत विषय में 100 पर्सेंटाइल के साथ देश में प्रथम स्थान

हरदोई की आस्था त्रिवेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC-NET परीक्षा के परिणामों में आस्था ने संगीत विषय में 100 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ ही वह जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित की गई हैं। आस्था ने संगीत विषय की कठिन परीक्षा में 300 में से 242 अंक अर्जित किए। इस विषय में कुल 5,406 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,228 प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे। सामान्य श्रेणी से आवेदन करने वाली आस्था ने अपनी मास्टर डिग्री के दौरान ही यह मुकाम हासिल कर लिया। आस्था त्रिवेदी की प्रारंभिक शिक्षा हरदोई के सेंट जेम्स स्कूल से हुई है। वह न केवल पढ़ाई में मेधावी हैं, बल्कि संगीत के क्षेत्र में भी एक स्थापित नाम हैं। वह दूरदर्शन की मान्यता प्राप्त कलाकार हैं और दूरदर्शन के लोकप्रिय शो ‘वाह उस्ताद’ सहित कई राष्ट्रीय रियलिटी शो में अपनी गायकी का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा, हरदोई मेला महोत्सव और विभिन्न प्रादेशिक मंचों पर भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर माता अंजू त्रिवेदी और पिता श्याम नारायण त्रिवेदी ने गर्व व्यक्त किया है। आस्था का लक्ष्य अब संगीत के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध करना और शिक्षण के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उनकी यह उपलब्धि जनपद के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।


https://ift.tt/3FK8gb6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *