शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का स्वर्ण समाज ने जोरदार स्वागत किया। इसमे कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने देश के पीएम और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सजातीय मंत्रियों से कहा अगर थोड़ी सी शर्म और हया हो तो हमारा साथ दीजिए, मानसिक गुलामी से बाहर निकलिए। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के विरोध में मेरे इस्तीफे के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। यूजीसी कानून में जातिगत भेदभाव के साथ सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को स्वघोषित अपराधी मानते हुए यूजीसी को लागू किया गया था। इससे सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण बढ़ेगा। एक समय आएगा कि ये आंतरिक कलह बढ़ता जाएगा। पिछले तीन दिन में प्रयागराज, बनारस गाजियाबाद और नोएडा यूनिवर्सिटी में झगड़े हो रहे हैं। ऐसे संघर्ष बढ़ते ही जाएंगे। केंद्र सरकार ने विभाजनकारी मानसिकता और बहुत षड्यंत्र के साथ कार्य किया है। केंद्र सरकार को मैं भाजपा की सरकार नही मानता हूं। उन्होंने कहा कि दो सरकारे चल रही है एक वेसट इंडिया जो पहले ईस्ट इंडिया कंपनी जो अंग्रेजो के समय मे थी। दो विदेशी लोग विदेशी जनता पार्टी चला रहे हैं ।पीएम नरेंद्र मोदी वेस्ट इंडियन कंपनी के सीईओ और अमित शाह एमडी हैं। इनके अंतर्गत ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देखा है कि जल शक्ति मंत्री और बृजभूषण राजपूत आपस में लड़ रहे हैं। पानी भरो तो टंकियां फट जाती हैं। टंकियों में कोई कनेक्शन नही है। उनका आरोप है कि सत्तर पर्सेंट पैसा लग गया और 30 पर्सेंट लूट लिया गया सब कांट्रेक्ट के माध्यम से मनी लांड्रिंग और लूट का नया तरीका है। उन्होंने कहा कि अब तो कलराज मिश्र ने भी यूजीसी को असंवैधानिक बता दिया है । उन्होंने कहा कि हम डरते नहीं हैं, हमें जेल भेज दो, जेल में भी हमें 40 साल के बाद मुक्ति मिल जाएगी। या फिर हमें गोली मार दो। उन्होंने कहा हम तो सजातीय मंत्रियों से कहा रहे हैं। अगर आपके अंदर अगर शर्म और हया है तो मानसिक गुलामी से निकल आओ। अभी भी समय है हम सबके साथ खड़े हो जाओ। वरना ये देश आपको माफ नहीं करेगा। यूजीसी लाकर देश की आत्मा पर प्रहार किया गया है। देश में इस समय सिर्फ भ्रम की सरकार है। इस समय सरकार अल्पमत में है। इस समय अगर लोकसभा का चुनाव हो जाए तो जीरो सीट मिलेगी। सेंट्रल में विदेशी जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक ट्रंप कार्ड जो मोदी के नाम पर एक टिकट ले लेना और फिर हिंदू मुस्लिम के नाम पर भेदभाव कर जीतते हैं। इनका अपना व्यक्तिगत जनाधार नही है। उन्होंने कहा कि राजा भईया और बृजभूषण के पास जनाधार है । उन्होंने इस्तीफा मंजूर न करने के सवाल पर कहा कि जब तंत्र का एक हिस्सा जाता है तो बहुत से सवाल खड़े होते हैं। सवाल ये उठा कि पूरा लोकतंत्र फेल हो गया। तब उस अधिकारी को इस्तीफा देना पड़ा। आज भी हमारे साथ एक भी एमपी, एमएलए साथ नहीं खड़ा है। मैं अपनो से लड़ने नहीं आया, लेकिन सवाल तो पूछना है। उन्होंने कहा कि क्या देश का पूरा खात्मा करने के बाद आपकी आत्मा जाएगी? आपको शर्म नहीं आती है। आप जनप्रतिनिधि है जनता की आवाज हैं। उन्होंने कहा ब्राम्हण समाज की बात को उठाने के लिए एक विकल्प पर तेजी से तैयारी चल रही है। बहुत जल्द अच्छी सूचना मिलेगी। सामान्य वर्ग की दुर्गति हो रही है इसमे ओबीसी वर्ग भी शामिल है ।जो विकल्प तलाशा जा रहा है उसमे सभी लोग आमंत्रित होंगे ।
https://ift.tt/gvlzPVr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply