DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हमीरपुर में युवक पर चाकू-चैले से हमला:बहन से छेड़खानी के विरोध पर पिता-पुत्र ने किया वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे में शुक्रवार रात एक युवक पर चाकू और चैले से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी छोटी बहन से छेड़खानी को लेकर आरोपियों से पहले भी विवाद हुआ था। उस समय पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। युवक के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी पिता-पुत्र ने उस पर हमला किया। यह घटना मौदहा कोतवाली से लगभग 500 मीटर दूर शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई। घायल युवक ने बताया कि वह घर का सामान लेकर लौट रहा था, तभी हांथी दरवाजा निवासी शेखर यादव और उसका पिता उसके पीछे उसके घर तक पहुंच गए। शेखर यादव के हाथ में चाकू था, जबकि उसके पिता के पास चैला था। दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और आरोपी के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। घायल ने बताया कि चाकू और चैला बाद में थाने में जमा करा दिए गए हैं। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस घटना के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


https://ift.tt/4XEf7be

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *