हमीरपुर के उमरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना के बाद आरोपी युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का 25 वर्षीय युवक आलोक उर्फ सतीश प्रजापति उनकी दस वर्षीय बेटी को तेली देने के बहाने अपने घर ले गया। इसके बाद वह बच्ची को जबरदस्ती खेतों की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर चोटें आई हैं। बच्ची को टिन की चद्दर से ले जाते समय आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों और परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन पर सूचना दी। लाइट की रोशनी देखकर आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया। डरी सहमी बच्ची को परिजन घर ले आए। बच्ची के चाचा ने बताया कि युवक ने उसके साथ घिनौनी हरकत की है। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सूचना मिलते ही मौदहा सीओ राजकुमार पाण्डेय और थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरी रात पुलिस आरोपी आलोक उर्फ सतीश प्रजापति की तलाश में जुटी रही। अगली सुबह राजकुमार सिंह कछवाह के खेत के पास नहर किनारे एक मेड़ में लगे नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। सुबह खेतों की रखवाली करने गए एक किसान ने उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा। सूचना पर सीओ मौदहा, नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश वर्मा और थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
https://ift.tt/qzlBP8m
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply