DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हमीरपुर में घना कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त:ट्रेनें घंटों लेट, बसें रेंग रहीं; 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

हमीरपुर में पड़ रहे घने कोहरे और हाड़कंपाऊ ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार जारी इस मौसम के कारण इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी ठंड से बचने के लिए मजबूर हैं। यातायात व्यवस्था पर भी इसका सीधा असर दिख रहा है, जहां ट्रेनें तीन-तीन घंटे की देरी से चल रही हैं और कम विजिबिलिटी के कारण बसें सड़कों पर रेंगती नजर आ रही हैं। दिनभर छाए रहने वाले कोहरे के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जिले में अधिकतम तापमान गिरकर करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ठंड के इस प्रकोप ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है, जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आज का कोहरा इस सीजन का सबसे घना माना जा रहा है। सड़कों पर नमी छाई रही और वाहन चालकों को हेडलाइट के साथ-साथ वाइपर का भी सहारा लेना पड़ा। दिनभर घना कोहरा बने रहने से फसलों में पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसान चिंतित हैं। बीते पांच वर्षों के तापमान आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल तापमान में आई भारी गिरावट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दिसंबर 2021 में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, दिसंबर 2022 में अधिकतम 24 और न्यूनतम 7 डिग्री, दिसंबर 2023 में अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि दिसंबर 2024 में अधिकतम 28 और न्यूनतम 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वर्तमान में जिले में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम करीब 7 डिग्री बना हुआ है, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है।


https://ift.tt/rbxlg9s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *