हमीरपुर मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना है कि जब वे मनरेगा बहाल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने के लिए जा रहे थे, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था। उसी के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया। धरना गांधी पार्क में प्रतिमा के सामने दिया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर (मनरेगा बचाओ) कौशल द्विवेदी ने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म किए जाने के विरोध में वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव करने जा रहे थे, लेकिन उन पर बर्बर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरने पर बैठना पड़ा है। वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविन्द अहिरवार ने कहा कि मनरेगा योजना देश को विकास के बड़े स्तर तक ले गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसकी गारंटी समाप्त कर दी है और अब यह केवल नाम मात्र की योजना रह गई है। उन्होंने मांग की कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को निरस्त किया जाए तथा मनरेगा योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए।
https://ift.tt/aSkfqPt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply