‘तेरा शेर हमने मार दिया है, उसको जाकर उठा लाओ… वो मेरी भांजी को लेकर भागा था, उसे मारना मेरी मूंछ का सवाल बन गया था।’ हाथरस में सेना के जवान को गुरुवार को 7 गोलियां मारकर हत्या गांव पहुंचे आरोपियों ने यह बात उसकी मां से कही। हमलवार थार और बाइक से आए थे। जवान कोर्ट में पेशी के बाद आगरा कैंट लौट रहा था। हमलवारों ने पहले उसकी कार को ओवरटेक किया। फिर घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की। हत्या जवान के घर से करीब एक किलोमीटर दूर हाईवे पर अंजाम दी गई थी। जवान की बहन ने हत्याकांड में भाभी के मामा समेत 13 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी जवान के गांव के ही हैं। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब जवान का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा–अलीगढ़ हाईवे पर स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के सामने का है। पहले देखिए, 3 तस्वीरें…
अब जानिए पूरा मामला सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर में रिटायर्ड सैनिक देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। देवेंद्र सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा अखिलेश सिंह और दो बेटियां थी। बेटा अखिलेश सिंह (28 वर्ष) आगरा कैंट में भारतीय सेना में तैनात था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह अपने पति के साथ जम्मू में सेना में सेवारत है, जबकि छोटी बेटी अविवाहित है और दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। गांव में केवल अखिलेश की मां ही रहती थीं, जबकि पिता देवेंद्र सिंह बड़ी बेटी के पास जम्मू गए हुए थे। अखिलेश सिंह वर्ष 2018 में भारतीय सेना की ईएमई कोर में ड्राइवर पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग लेह-लद्दाख में रही, इसके बाद चंडीगढ़ में तैनाती हुई और वर्तमान में वे आगरा में कार्यरत थे। गुरुवार को अखिलेश सिंह हाथरस न्यायालय में धारा 307 (हत्या के प्रयास) के एक मामले में पेशी पर गए थे। पेशी के बाद वे अपने एक दोस्त की कार से आगरा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार चन्द्रा फार्म हाउस के पास पहुंची, वहां गांव के परिचित श्यामवीर सिंह खड़े दिखाई दिए। अखिलेश ने उन्हें देखकर कार की रफ्तार धीमी कर दी।
थार से ओवरटेक कर मारी गोली इसी दौरान अचानक एक थार गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए अखिलेश की कार में टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे से एक इको कार, स्कॉर्पियो और एक बाइक पर सवार करीब 12–13 हमलावर मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अखिलेश कार से उतरकर भागे, लेकिन आरोपियों रमेश, जगवीर, अंकित, के.के. पंडित, भोला और 2–3 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपी विक्रम उर्फ विक्की, बॉबी उर्फ विशाल, हेमंत, राजा और गब्बर ने पिस्टल और तमंचों से एक राय होकर फायरिंग कर दी। अखिलेश के शरीर में 8 से 10 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी को जान से मारने की धमकी इस पूरी घटना को गांव के श्यामवीर सिंह ने अपनी आंखों से देखा। वारदात के बाद आरोपियों ने श्यामवीर सिंह को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसके और उसके परिवार के साथ भी यही अंजाम होगा। धमकी देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पूरी तरह से पूर्व नियोजित साजिश थी। हमलावर लगातार आपस में संपर्क में थे। एक गाड़ी ने आगे से टक्कर मारी, जबकि अन्य वाहनों से आए बदमाशों ने मिलकर गोलियों की बौछार कर दी। प्रेम विवाह बना हत्या की वजह मृतक अखिलेश सिंह ने गांव की भांजी निधि, निवासी मथुरा, से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार, अखिलेश ने पहले इस शादी से इनकार कर दिया था, जिस पर निधि ने एक बार जहर खा लिया था। मजबूरी में अखिलेश को उससे शादी करनी पड़ी। इस विवाह से उनका करीब डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद अखिलेश का ससुराल पक्ष में आना-जाना शुरू हो गया था, लेकिन निधि के मामा और उसके परिजन इसे अपनी “मूंछों की इज्जत” का सवाल मान बैठे थे और अखिलेश को जान से मारने की फिराक में थे। अखिलेश की बहन डॉली कुमारी ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में मामा ससुर सहित 13 नामजद आरोपियों को शामिल किया गया है। ग्रामीणों में पुलिस को लेकर आक्रोश घटना के बाद गांव समदपुर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस सहायता 112 की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहती हैं, लेकिन घटना के समय पुलिस कहां थी, इसका कोई जवाब नहीं है। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोप है कि हमलावरों ने अखिलेश को गोली मारने के बाद उसकी मां से कहा-
“तेरा शेर हमने मार दिया, जाकर उठा ले।” इसके बाद ग्रामीणों को धमकाते हुए आरोपी फरार हो गए। मृतक के पिता देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों का एनकाउंटर कराने और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।
…………… ये खबर भी पढ़ें… सेना के जवान की हत्या, सिर-सीने में मारी 6 गोली:हाथरस में ओवरटेक करके कार रोकी, हाईवे पर दौड़ाकर फायरिंग की हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार हमलावरों ने ओवरटेक करके जवान की कार को रोका। गाड़ी बैक कर भागने लगे, तो पहिए पर गोली मार दी। कार से निकलकर भागे तो बदमाशों ने पैर में गोली मारी। गोली लगते ही जवान जमीन पर गिर गए। 4-5 बदमाशों ने घेरकर सिर और सीने में 5-6 गोलियां मारीं। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान आगरा में तैनात थे। गुरुवार को हाथरस कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और पेशी के बाद अपने घर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/MrjSHGf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply