DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हज 2026 टीकाकरण 9 और 10 फरवरी को:कानपुर में 668 यात्रियों को लगाया जायेगा वैक्सीन, तंजीम खुद्दाम हज कमेटी ने जारी की हेल्पलाइन

हज 2026 के आज़मीने हज का टीकाकरण 9 और 10 फ़रवरी को
कानपुर में किया जायेगा। हज 2026 पर जाने वाले आज़मीने हज के लिए टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। तंजीम खुद्दाम आज़मीने हज कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय हज कमेटी एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय के निर्देश पर सभी आज़मीने हज (हज यात्री) का टीकाकरण अनिवार्य किया गया है।
संस्था के जिम्मेदार सरदार अहमद खान ने बताया कि चिकित्साधिकारी कार्यालय कानपुर के अनुसार, शहर में दो स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. राजेश्वर सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में संपन्न होगा। टीकाकरण टीम में डॉ. मो. आसिफ, डॉ. सुम्बुल शकील, डॉ. नायला अंसारी सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहेंगे। दो दिन में दो केन्द्रों मे सुबह 10 बजे से लगेगा टीका…
टीकाकरण का पहला चरण 9 फ़रवरी 2026 को DTS स्कूल जाजमऊ में आयोजित किया जाएगा, जहां हज ट्रेनर मोहम्मद नासिर ख़ान की निगरानी में लगभग 400 हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा।
दूसरा चरण 10 फ़रवरी 2026 (मंगलवार) को ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल, बांसमंडी, में होगा। इस दौरान हज ट्रेनर आतिफ़ सिद्दीकी की देखरेख में लगभग 268 आज़मीने हज को टीका लगाया जाएगा। जानकारी के लिये हज यात्री फोन कर सकते हैं…
संस्था की ओर से सभी हज से पर जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि व स्थान पर समय से पहुँचकर टीकाकरण कराएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मो. हमीदुल्ला एवं मोहम्मद शकील से मोबाइल नंबर 941548364 पर संपर्क किया जा सकता है।


https://ift.tt/iXR9qxz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *