लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार रात सड़क किनारे सो रहे लोगों को कंबल बांटा। एसएचओ सहित पूरी टीम ने सर्द रातों में ठिठुर रहे लोगों को राहत देने का काम किया। जिसमें करीब 80 जरुरतमंद लोगों को कंबल दिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह सोमवार रात करीब 12 बजे अपनी टीम के साथ हजरतगंज, समतामूलक चौराहे और हनुमान सेतु के पास सड़क किनारे ठंड से कपकपा रहे लोगों को कंबल दिया। कुछ जगहों पर अलाव भी जलवाया। जिससे ठंड से कांप रहे लोगों को राहत मिले। इस दौरान करीब 80 जरुरतमंदों को कंबल मिला। कुछ तस्वीरें… ठंड में चलता रहेगा कंबल बांटने का काम इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है ऐसे काम करने से लोगों के बीच पुलिस को लेकर धारणा बदलती है। साथ ही जरुरतमंदों की मदद हो जाती है। पूरे ठंड के मौसम ऐसा अभियान चलाएगा। साथ ही टीम को भी कहा गया है गश्त के दौरान कोई भी जरुरतमंद दिखे तो तुरंत सूचना दें और उसकी मदद करें। इसके अलावा इलाके में अलाव के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
https://ift.tt/MrNPJ8a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply