DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

स्वामी घाट पर 15 वर्षों से अनवरत महाआरती:नववर्ष पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

मथुरा के स्वामी घाट पर नववर्ष के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। श्री यमुना महारानी संयमन तीर्थ स्थित इस घाट पर परशुराम शोभा यात्रा समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से यह परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी भी वितरित की गई। महाआरती शुरू होते ही स्वामी घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया। दीपों की कतारें, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था ने यमुना तट को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यमुना महारानी मथुरा की आत्मा हैं। उनकी आराधना से समाज में संस्कार, संयम और सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने इस 15 वर्षीय महाआरती परंपरा को मथुरा की धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि यमुना महारानी की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने महाआरती को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का माध्यम बताया। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने यमुना संरक्षण और धार्मिक मूल्यों के पालन का संकल्प भी दिलाया। इस कार्यक्रम में गौरव शर्मा, के.के. शर्मा, अर्जुन पंडित, कमलकांत शर्मा, आशीष शर्मा, संजय पिपरोनिया, मनोज अग्रवाल कोलापूरी, सचिन अरोड़ा, पप्पू, मानप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा लाला, अजय सैनी, हरिशंकर गोला, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमित शर्मा और पार्षद एडवोकेट मनोज शर्मा सहित अनेक सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी के चरणों में शीश नवाकर नववर्ष के मंगल, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


https://ift.tt/U4zFkOt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *