देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र स्थित बंगरा बाजार तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत ‘खजड़ी वाले बाबा’ की मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना गुरुवार देर रात हुई, जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग बाजार तिराहे पर जमा हो गए। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने बंगरा बाजार तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने ट्रॉली-ट्रैक्टर और मेज लगाकर आवागमन बाधित कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े मौके पर पहुंचे खामपार थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों से बात की, लेकिन वे उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जाम के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय थे भागवत भगत, जिन्हें स्थानीय लोग ‘खजड़ी वाले बाबा’ के नाम से जानते हैं, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नमक सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रहे थे। वे खजड़ी नामक वाद्य यंत्र बजाकर अंग्रेजों के खिलाफ जनचेतना जगाते थे। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष बंगरा बाजार में उनकी जयंती पर एक विशाल कृषि मेले का आयोजन किया जाता है, जो क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। भाटपार रानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने प्रदर्शनकारियों से बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने निष्पक्ष जांच और क्षतिग्रस्त मूर्ति को जल्द दोबारा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने नई मूर्ति स्थापित कर सम्मान बहाल करने की मांग दोहराई है।
https://ift.tt/dcEtuGk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply