आज 3 फरवरी मंगलवार को मेरठ के मुल्तान नगर स्थित सन शाइन ग्लोबल स्कूल में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिब्बा हटाओ स्वच्छता लाओ अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।अभियान का आयोजन राष्ट्रीय एनजीओ बेटियाँ फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। बेटियाँ फाउंडेशन की स्थापना डॉ. ज्योत्सना जैन जी द्वारा की गई है कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।रोहटा रोड व मुल्तान नगर स्थित सन शाइन ग्लोबल स्कूल परिसर को अभियान में शामिल किया गया।
विद्यालय के बाथरूम में उपयोग हेतु चार कमोड शावर प्रदान किए गए।ये कमोड शावर छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिए गए विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह जी के माध्यम से सामग्री मैनेजमेंट कमेटी को सौंपी गई।इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राधिका अत्री की प्रमुख भूमिका रही।डिस्ट्रिक्ट वाइस एडवाइजर प्रभा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।डिस्ट्रिक्ट वाइस एडवाइजर अर्चना गोयल जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। समाजसेविका मीनू बंसल जी ने अभियान में सहभागिता की।
https://ift.tt/AGbUSBf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply