DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

स्मार्ट मीटर लगाने के विवाद में मारपीट:पूर्व सैनिक के घर घुसकर महिलाओं को पीटा, 500 रुपये की मांग कर रहे थे

हरदोई जिले के माधोगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक के घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मीटर लगाने आए कुछ युवकों ने स्वर्गीय पूर्व सैनिक पुत्ती लाल के घर में जबरन घुसकर अभद्रता की और अवैध वसूली का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवक गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। जब वे पूर्व सैनिक के घर गए, तो वहां मौजूद महिलाओं और परिजनों ने मीटर लगवाने से इनकार कर दिया। इस पर युवकों ने ₹500 की अवैध मांग शुरू कर दी। परिजनों द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। युवकों ने आपा खो दिया और घर की महिलाओं व बुजुर्गों पर हमला कर दिया। उन्होंने बिजली के तार के मोटे गुच्छे (राठ) से परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना ने बिजली विभाग और मीटर लगाने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


https://ift.tt/9XYdgvS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *