DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

स्कूटी चलाते दिखे संत प्रेमानंद महाराज:आश्रम से गए यमुना तट,खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने संत की स्कूटी चलाने के दौरान बनाई वीडियो

आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्कूटी चलाते हुए देखे जा रहे हैं। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों को उनके सेवादार वीडियो बनाने से रोकते भी हैं। संत प्रेमानंद महाराज अपने केली कुंज आश्रम से यमुना तट पर स्कूटी चला कर पहुंचे। यमुना तट साधना करने जाते हैं संत प्रेमानंद संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम से यमुना किनारे साधना के लिए स्कूटी चलाकर पहुंचे। उनकी स्कूटी के आगे-पीछे सेवक दौड़ते नजर आए। जब संत स्कूटी चलाते दिखे तो लोगों ने उनकी वीडियो बनाने लगे। सेवकों ने उन्हें संत के फोटो और वीडियो लेने से रोका। संत प्रेमानंद श्रीराधारानी की भक्ति का मार्ग दुनिया को दिखा रहे हैं। उन्हें एक सरल और अध्यात्म जगत के संत के रूप में देखा जाता है। लेकिन वह नए अंदाज में नजर आए। गुरुवार की बताई जा रही वीडियो उन्होंने सुबह रमणरेती स्थित आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज से यमुना किनारे साधना के लिए जाते समय वह अचानक कार से उतरे और अपने ही सेवक की स्कूटी चलाकर यमुना किनारे पहुंचे। संत को स्कूटी चलाते देख सभी चौंक गए। वहां यमुना किनारे खेतों पर कार्य करने वाले लोग उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगे। तभी उनके साथ चल रहे सेवकों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। सेवक जब संत स्कूटी चला रहे थे तो उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सेवक उनके दोनों ओर दौड़ते नजर आए। संत प्रेमानंद की स्कूटी चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रही है। सेवादारों ने रोका वीडियो बनाने से संत प्रेमानंद महाराज जब अपने आश्रम केली कुंज से यमुना तट पर जाने के लिए स्कूटी पर सवार हुए तो उनका मन स्कूटी चलाने को हुआ। इसके बाद वह स्कूटी चलाने लगे। इसी दौरान खेतों पर काम कर रहे किसानों ने जब उनको स्कूटी चलाते देखा तो वीडियो बनाने लगे। लेकिन संत प्रेमानंद महाराज के सेवादार उनको वीडियो बनाने से रोकने लगे। जिसको लेकर कुछ असमंजस की स्थिति भी बनी।


https://ift.tt/k4RjfXC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *