बुलंदशहर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से छेड़खानी के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड हो गया है। लड़की मनचले की शिकायत करने थाने गई थी। वहीं से सिपाही उसके पीछे पड़ गया। उसने लड़की को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और दिन-रात मैसेज करने लगा। लड़की का कहना है कि रात को 12 बजे कॉल करके आई लाइक यू कहता था। उसने संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। शहर के एमएमआर मॉल में मिलने के लिए कहता था। इतना परेशान कर दिया कि मैं आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई। सिपाही से परेशान लड़की ने मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। अब पढ़िए पूरा मामला… नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ इलाके की रहने वाली लड़की ने बताया- मैं एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हूं। मेरे 70 हजार फॉलोअर हैं। मैं डांस की वीडियो बनाती हूं। मुझे फैज अंसारी नाम का लड़का कई महीने से परेशान कर रहा था। मेरी वीडियो उठाकर अपनी इंस्टा पर लगता था और मुझे गालियां देता था। इसकी शिकायत मैंने एक महीने पहले कोतवाली नगर में की। कोतवाली में मुझसे कहा गया कि कॉन्स्टेबल कुलदीप राठी मेरी मदद करेंगे। मैंने उनको सारी बात बता दी। सिपाही ने केस के बारे में जानने के लिए मेरा नंबर ले लिया। इसके बाद उसने मुझे इंस्टा पर भी फॉलो कर लिया। वो मुझे मैसेज करने लगा। रात 12 बजे कॉल करता
लड़की ने बताया- इंस्टाग्राम पर मुझे दिन रात कॉल मैसेज और रात को 12 बजे कॉल कर आई लाइक यू कहता रहता था। शहर के एमएमआर मॉल में चाय पर बुलाता था। सिपाही ने मुझे मेंटली परेशान कर दिया। मैं आत्महत्या को मजबूर हूं। जब मैं नहीं मानी तो कुलदीप राठी ने फैज अंसारी के साथ मिलकर उसके परिवार वालों को मेरे घर भेजकर धमकियां दिलवाने लगा। अब मुझे कोई बता दें कि महिला की सुरक्षा कहां पर है? एक महिला पुलिस स्टेशन मदद मांगने जाती है तो उसके साथ ये सारी घटनाएं हो रही हैं। थक हारकर मैं आज एसएसपी ऑफिस आई हूं। एसएसपी ने दोनों पर दर्ज कराया केस
मामले की शिकायत के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी फैज के साथ हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राठी पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… संभल में अफसरों ने कैसे पकड़ी 33 करोड़ की ज्वेलरी:20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने, स्टॉक बढ़ाते ही मारा छापा संभल में GST अफसरों ने छापा मारकर 33 करोड़ का बेहिसाब सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया है। GST अफसरों को इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली, इसकी चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। मुरादाबाद से 15 से 20 अफसर एक महीने से अलग-अलग टीमों में संभल आते। सभी ज्वेलरी शो-रूम और कारोबारी की हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/ZgNWse3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply