बुलंदशहर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती मनचले युवक की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची तो थाने का सिपाही उसके पीछे पड़ गया। सिपाही ने युवती को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और मैसजे करने लगा। इसके बाद वो उसे कॉल कर मिलने और साथ चलने का दबाव बनाने लगा। सिपाही से परेशान युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले में आरोपी को सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अब आगे की कहानी पीड़िता की जुबानी पढ़िए नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ इलाके की रहने वाली युवती ने बताया- मैं एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हूं। मैं डांस की वीडियो बनाती हूं। मुझे फैज अंसारी नाम का लड़का मुझे कई महीने से परेशान कर रहा था। मेरी वीडियो उठाकर अपनी इंस्टा पर लगता था और मुझे गालियां देता था। इसकी शिकायत मैंने एक महीने पहले कोतवाली नगर में की। कोतवाली में मुझसे कहा गया कि कांस्टेबल कुलदीप राठी मेरी मदद करेंगे। मैंने उनको सारी बात बता दी। सिपाही ने केस के बारे में जानने के लिए मेरा नंबर ले लिया। इसके बाद उसने मुझे इंस्टा पर भी फॉलो कर लिया। वो मुझे मैसेज करने लगा। रात 12 बजे कॉल करता है इंस्टाग्राम पर मुझे दिन रात कॉल मैसेज और रात को 12 बजे कॉल कर आई लाइक यू कहता रहता था। इसके बाद उसने मुझे अपसे साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। कहने लगा कि आप मुझे शहर के एमएमआर मॉल में मिलो। वहां साथ में चाय पिएंगे। सिपाही ने मुझे मेंटली परेशान कर दिया।मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो गई हूं। जिसकी शिकायत की, उससे मिलकर परेशान कर रहा जब मैं नहीं मानी तो कुलदीप राठी ने फैज अंसारी के साथ मिलकर उसके परिवार वालों को मेरे घर भेजकर धमकियां दिलवाता है। अब मुझे कोई बता दें कि महिला की सुरक्षा कहां पर है? एक महिला पुलिस स्टेशन मदद मांगने जाती है तो उसके साथ ये सारी घटनाएं हो रही हैं। थक हारकर मैं आज एसएसपी ऑफिस आई हूं। एसएसपी ने दोनों पर दर्ज कराया केस मामले की शिकायत के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी फैज के साथ हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें… संभल में अफसरों ने कैसे पकड़ी 33 करोड़ की ज्वेलरी:20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने, स्टॉक बढ़ाते ही मारा छापा संभल में GST अफसरों ने छापा मारकर 33 करोड़ का बेहिसाब सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया है। GST अफसरों को इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली, इसकी चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/wZpfUaK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply