हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रोहतक यूनिट ने सोनीपत में 1 किलो 115 ग्राम चरस तस्करी मामले में फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के सप्लायर रसालू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह केस सोनीपत में दर्ज है। ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी राज्यव्यापी अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 5 फरवरी को दर्ज हुआ था मामला रोहतक यूनिट इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि 5 फरवरी 2025 को सोनीपत के थाना बरोदा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय, जींद निवासी रणबीर उर्फ काला, जोगेंद्र उर्फ जोगा और रोहित उर्फ सोनू को 1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी यह चरस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कस्बा बेहट निवासी रजिया खातून और उसके बेटे साहिल से खरीदकर लाए थे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को साहिल को गिरफ्तार किया। इसके बाद 25 अगस्त को रजिया खातून को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ में रजिया खातून ने बताया कि उसने यह चरस अपने ही गांव के रसालू से खरीदी थी। जिसके बाद पुलिस ने 23 दिसंबर पुलिस ने रसालू को करनाल के मधुबन स्थित पक्का पुल से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, पूरी सप्लाई चेन, स्टॉक पॉइंट्स और वितरण के तरीकों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
https://ift.tt/VAah1TL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply