DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनांचल में कोहरा और शीतलहर ने कंपकंपाया:न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी

सोनांचल में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान में तेजी से गिरावट और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवा चलती रही, जिससे गलन बढ़ गई। शीतलहर के कारण लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है, इसी तरह रविवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था। रात भर घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।
तस्वीरों में देखिए जिले में कोहरे की स्थिति… ठंड के कारण लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा है। रविवार को भी सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पटरी दुकानदारों और सुबह मंडी में सब्जी लेकर पहुंचने वाले किसानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने शहरों में अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था की है, हालांकि ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी अलाव के इंतजार में हैं। अभिभावकों के लिए राहत की बात यह है कि ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक न होने पर घरों से बाहर न निकलें और छोटे बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


https://ift.tt/w6DU4WH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *