सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिठागांव गांव निवासी लालती तिवारी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। लगभग 22 वर्षों से धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रही लालती को मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपी के खिलाफ चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लालती पर 2003 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने बरवाडीह निवासी उमाशंकर देव पांडे की पत्नी सुशीला का रूप धारण कर लगभग डेढ़ बीघा भूमि बेच दी थी। यह धोखाधड़ी एक अन्य व्यक्ति की साजिश में की गई थी। जब वास्तविक सुशीला को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उन्होंने वर्ष 2003 में न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय द्वारा कई बार वारंट जारी किए गए, लेकिन लालती पुलिस की पकड़ से दूर रही। हाल ही में न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्नूगंज थाना अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। बताया जाता है कि लालती पहले भी कई स्थानों पर धोखाधड़ी का प्रयास कर चुकी है। वर्ष 1997 में उस पर लखनपुरवा गांव निवासी रामनंदन तिवारी के महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर फरार होने का आरोप लगा था। रामनंदन तिवारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। कुछ समय बाद रामनंदन तिवारी का निधन हो गया था।
https://ift.tt/xj9tV8f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply