सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने नगर के बीच से गुजरने वाले स्टेट हाईवे के प्रस्तावित निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया।शीतला मंदिर चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में व्यापारियों और नगरवासियों ने भी सपा का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जनप्रतिनिधियों पर व्यापारियों और नगरवासियों के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया।उन्होंने घंटा-शंख बजाकर व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास भी किया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि विधानसभा और नगर पालिका चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने व्यापारियों से वादा किया था कि स्टेट हाईवे नगर के बीच से नहीं गुजरेगा,बल्कि बाईपास बनाया जाएगा।इसी वादे के आधार पर वोट मांगे गए थे। प्रमोद यादव के अनुसार,अब जानकारी मिली है कि घोरावल से खलयारी तक स्टेट हाईवे नगर के बीच से बनाने का प्रस्ताव है।उन्होंने इसे व्यापारियों के साथ’विश्वासघात’बताया और कहा कि भाजपा ने अपने वादे से मुकरकर व्यापारियों की पीठ में छुरा घोंपा है। सपा ने मांग की है कि नगर को बचाने और सोनभद्र के समुचित विकास के लिए बाईपास का निर्माण किया जाए।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विनाश करके विकास का काम नहीं कर रही है और लगातार व्यापारियों को धोखा दे रही है। प्रमोद यादव ने याद दिलाया कि भाजपा के विधायक और अध्यक्ष ने इसी चौराहे पर ढोल-मंजीरा बजाकर व्यापारियों से बाईपास बनाने और नगर के बीच से स्टेट हाईवे न गुजरने का वादा किया था। प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में एक छोटा सा नगर बना है अगर स्टेट हाइवे चौड़ीकरण किया गया तो व्यापार और व्यापारी दोनों खत्म हो जाएंगे सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार विनाश करके के भी विकास नहीं कर पा रही है हम सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व्यापारी के साथ खड़े रहेंगे। आशीष केसरी राजू गुप्ता मोदन वाल ने कहा कि स्टेट हाइवे से जो वर्षों से रोजी रोजगार लोग कर रहे हैं उनका पूरा मकान टूट सकता है जिससे लोग सड़क पर आ सकते हैं व्यापार चौपट हो जाएंगे। अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक, एक कार्यकर्ता व्यापारी भाइयों के साथ खड़ा मिलेगा। इस मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, जुनैद अंसारी, रोहन पटेल मौजूद रहे।
https://ift.tt/XfksARe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply