DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनभद्र में सदर विधायक ने शुरू किया जागरूकता अभियान:मतदाता पुनरीक्षण को लेकर लोगों से घर-घर किया संपर्क

सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर सक्रिय हो गई है। सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित राजकीय कन्या विद्यालय से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। विधायक भूपेश चौबे ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। विधायक भूपेश चौबे ने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अवैध घुसपैठिया मतदाता सूची में शामिल न हो पाए और ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए। अभियान के दौरान ढोल-मंजीरा की टीम भी नगर में लोगों को जागरूक कर रही थी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट दिख रहा था। इस टोली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह, शंभू नारायण सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, विपिन तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रहरि, नगर महामंत्री रूबी गुप्ता, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, संजू दादा, अतुल पांडे और विमलेश पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/y2YTwGH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *