सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में हर वर्ष की भांति इस बार भी बुधवार को नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्री राम दरबार का श्रृंगार कर आरती-पूजन के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। महायज्ञ काशी रत्न पं. सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुआ। महामंत्री सुशील पाठक ने यज्ञ का पट्टाभिषेक किया, जबकि यजमान सत्यपाल जैन ने अपनी पत्नी रजनी जैन के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया। महायज्ञ की पूर्व संध्या पर, पिछले वर्षों की तरह, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी के साथ पं. शिव कुमार शास्त्री, पं. अनिल कुमार पांडेय और पं. यशवंत पांडेय ने यह अनुष्ठान संपन्न कराया। माल्यार्पण, स्वस्ति वाचन और दरबार की आरती के बाद व्यास जी ने भूदेव की परिक्रमा की। देर शाम से मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में राम जन्मोत्सव की झांकी भी निकाली जाएगी। प्रारंभिक क्रम का संचालन शिशु त्रिपाठी ने किया। अनुष्ठान का प्रथम सोपान मंगलाचरण से ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी’ की पवित्र पंक्तियों के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य व्यास जी ने दोहा और चौपाई के माध्यम से सती प्रसंग और पार्वती विवाह प्रसंगों की व्याख्या की। प्रथम दिवस की कथा का समापन रामायण जी की आरती के साथ हुआ। श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ के दूसरे दिन श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु तिवारी, विमलेश सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, अयोध्या दुबे, संगम गुप्ता, डॉक्टर कुसुमाकर, रामसकल चौबे, राम अवध मिश्रा, राजेश जायसवाल, मन्नू पांडे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
https://ift.tt/SNl2U0u
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply