सोनभद्र पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर साइबर ठगी के 15 पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। जनपद की साइबर सेल और थानों में गठित साइबर सेल के त्वरित प्रयासों से कुल ₹21,75,675/- (इक्कीस लाख पचहत्तर हजार छह सौ पचहत्तर रुपये) की धनराशि चेक के माध्यम से पीड़ितों को वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से इन सभी पीड़ितों को चेक सौंपे। इस पहल से पीड़ितों को अपनी खोई हुई धनराशि वापस मिली है। जनपद सोनभद्र पुलिस ने इस वर्ष अब तक साइबर अपराध के मामलों में कुल ₹75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) से अधिक की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिसंबर माह में साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को कुल ₹16,61,352 की धनराशि वापस दिलाई गई। पूरे दिसंबर महीने में, साइबर फ्रॉड से पीड़ितों को लगभग ₹30लाख की राशि लौटाई गई। जबकि पूरे वर्ष भर में सोनभद्र में 75 लाख राशि को लौट चुकी है साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि जैसे ही कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है, वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को धोखाधड़ी की गई राशि को तुरंत होल्ड करने में सहायता मिलती है, जिससे पैसे को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सकता है। इन सभी मामलों में, पीड़ित लोगों ने जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया और तत्काल शिकायत दर्ज कराई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस समय रहते रकम को होल्ड कर पाई और उसे उनके खातों में सफलतापूर्वक रिफंड कराया जा सका। इन पीड़ितों को राशि की गयी वापस राहुल कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, सुखबिन्दर सिंह पुत्र करनेल सिंह, निवासी NCL खड़िया, मो0 असलम, निवासी शिवजी नगर, थाना शक्तिनगर, इन्दिरा कुमारी, निवासिनी करमा, सौरभ नन्दा, निवासी हिंडालको कॉलोनी रेनूकूट, दुन्ना पद्मावती, निवासिनी पिपरी, ज्योति विश्वकर्मा, निवासिनी रामपुर बरकोनिया, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, निवासी NTPC कॉलोनी रिहन्द नगर, अनुज कुमार मिश्रा, निवासी थाना रॉबर्ट्सगंज, अनिल कुमार पुत्र बुद्धिराम यादव, निवासी सलखन
पूजा गुप्ता पुत्री रामसाग गुप्ता, निवासिनी ग्राम कुरहुल, पटेल कुमार, निवासी ओबराबाजार,महादेव सिंह, निवासी ओबरा, राजू पुत्र रामसुन्दर, निवासी ओबरा,सन्तोष कुमार यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, अनपरा बाजार,शामिल है।
https://ift.tt/LunwJ2K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply