DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सेना जवान हत्याकांड: मुख्य आरोपी काली गिरफ्तार:प्रयागराज में फरार चल रहा था, पांच अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे गए

प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में सेना के जवान विवेक सिंह की पीट पीटकर हत्या करने वाले फरार चल रहे मुख्य आखिरी आरोपी राजेश्वर यादव उर्फ काली यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काली यादव को औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर तिराहा से पकड़ा गया है। इस मामले में मृतक के पिता उमाकांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उमाकांत सिंह करछना धरवारा गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया था कि आरोपियों ने उनके बेटे विवेक (लगभग 30 वर्ष) की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवेक को मिलिट्री अस्पताल लखनऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना में राजकमल पाण्डेय (हेड ऑपरेटर, रेडियो शाखा), दिनेश कुमार यादव (अधिवक्ता वाहन स्वामी), राजीव कुमार ठाकुर (सेना का जवान), राजू अग्रहरि और भाई लाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में करछना पुलिस ने पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अभियुक्त गगन तिवारी उर्फ आशीष तिवारी को 7 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 7वें आरोपी राजेश्वर यादव उर्फ काली यादव का नाम आने के बाद से वह फरार चल रहा था। करछना पुलिस टीम ने बुधवार को उसे औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।


https://ift.tt/Ci4aFgd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *