शहर में शीतलहर और कोहरे से ठंड का दौर जारी है। बीते कई दिनों से रात व सुबह के साथ साथ दिन भी कंपकपी छूट रही है। शुक्रवार को दिन में सूरज न निकलने से अधिकतम तापमान 24 घंटे में 5.4 डिग्री गिर गया। दिन में चली बर्फीली हवाओं से गलन भरा मौसम रहा। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने के कारण रात का तापमान बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। आने वाले 24 से 48 घंटों से दिन में धूप निकलने व रात में तापमान गिरने से आसार हैं। बर्फीली हवाएं गिराएंगी तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटों में दिन की ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। दोपहर में 12 बजे के बाद धूप निकलने की संभावना है जो कि दिन मे ठंड से राहत देने का काम करेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (डब्ल्यूडी) जाने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं गंगा के मैदानी भागों में तेजी से सक्रिय होंगी, जिसके कारण तापमान गिरेंगे और ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास होगा। दिन में बर्फीली हवाएं हाड़कंपाऊ ठंड पैदा कर सकती हैं। 45 ट्रेनें रहीं लेट मौसम में कोहरे के चलते शुक्रवार को 45 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं। बरौनी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (02563) 26.36 घंटे व नई दिल्ली से चलकर बरौनी जाने वाली हमसफर (02564) 15.12 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल आई। आनंद विहार से चलकर दरभंगा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस तय समय से 08.33 घंटे लेट रही। इंदौर से चलकर बनारस जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस (20414) 10.39 घंटे देरी से आई। इनके अलाना कई अलग अलग रुटों पर जाने वाली राजधानी भी लेट रहीं। जू में हीटर ताप रहा बाघ ठंड बढ़ने के साथ साथ जू में जानवरों के बाड़ों में भी हीटर आदि लगाए गए हैं। जू में बाघ, तेंदुआ व शेर समेत कई जानवरों के बाड़ों में हीटर व ब्लोअर को लगाया गया है। इसके अलावा जानवरों के खानपान में ऐसी चीजों को बढ़ाया गया है जो कि उनको गर्मी दे सकें।
https://ift.tt/jayWloX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply