सुल्तानपुर के रोडवेज बस स्टेशन स्थित रैन बसेरे में एक यात्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यात्री की मौत से हड़कंप मच गया। रोडवेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय भिजवाया। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि यात्री ने बीती रात शराब पी रखी थी। पुलिस पड़ताल में जुटी है। रैन बसेरे के रजिस्टर में यात्री ने अपना नाम राजकुमार शर्मा और पता ग्राम महरुआ, अंबेडकरनगर दर्ज कराया था। हालांकि, यात्री के पास से मिले आधार कार्ड में उसका नाम राजकुमार राम केवल शर्मा, उम्र 45 वर्ष और पता जैतूनपुरा, भिवंडी, ठाणे, महाराष्ट्र लिखा मिला है। इस घटना से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि, मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन ठंड से मौत की आशंका भी जताई जा रही है। गौरतलब है कि बीती रात जिलाधिकारी ने स्वयं बस स्टेशन पर रैन बसेरे का दौरा किया था और सभी यात्रियों को अतिरिक्त कंबल वितरित किए थे। सभी यात्री रजाई भी ओढ़े हुए थे।
https://ift.tt/NTkWs54
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply