सुल्तानपुर में एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद के जनाजे में ढाई हजार लोगों के भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने एक दिन पहले सिराज को एनकाउंटर में मार गिराया था। सोमवार को उसका शव पैृतक गांव लोलेपुर पहुंचा। शव पहुंचते ही लोगों के भीड़ जुट गई। गांव में गोलों का जमावड़ा लगने लगा। महिलाएं और बच्चे शव को देख रोने लगे। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाया। ढाई वर्ष पहले सिराज के जिस आवास पर बुलडोजर चला था। आज वहीं से शव उठाया गया। शाम 6:00 गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक किया गया। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, लंभुआ कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स व सिविल ड्रेस में पुलिस मौजूद हैं। पहले 4 तस्वीरें देखें… अब पढ़िए क्या है पूरा मामला रविवार सुबह 5 बजे सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ और एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सिराज को देखते ही रोकने का प्रयास किया। सिराज पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली लगते ही सिराज घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, 6 अगस्त 2023 की शाम सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकील आजाद अहमद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस जांच में इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सिराज अहमद सामने आया था। घटना के बाद से वह फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सिराज अहमद पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी STF को लगाया गया था। कई जिलों में लगातार दबिश के बावजूद सिराज पुलिस की पकड़ से बाहर था। एनकाउंटर के बाद वकी के परिवार ने बांटी मिठाई रविवार सुबह 5 बजे यूपी एसटीएफ ने सिराज को मार दिया। सिराज 6 अगस्त 2023 को वकील की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। इस खबर के सामने आते ही सुल्तानपुर में वकील आजाद अहमद के परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। अधिवक्ता आजाद की मां ने कहा- बेटा तो लौटकर नहीं आएगा, लेकिन खुशी है कि अपराधी मारा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा था। योगी सरकार में यह कार्रवाई होगी, ऐसा विश्वास उन्हें पहले से था। सिराज सुल्तानपुर का रहने वाला था। उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत 30 मुकदमे दर्ज थे। 2023 में अधिवक्ता आज़ाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय अधिवक्ता के भाई मुनव्वर भी घायल हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने सिराज के खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इससे पहले, सिराज के घर पर बुलडोजर चलाया गया था और उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी। यह कार्रवाई उसकी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ की गई थी। वकील की हत्या में इन को बनाया गया था आरोपी अधिवक्ता आज़ाद के पिता मो. सलीम की तहरीर पर नगर कोतवाली में मकुदमा दर्ज हुआ था। जिसमें लोलेपुर गांव निवासी सिराज अहमद उर्फ पप्पू, मेराज अहमद, इकराम उर्फ इमरामुद्दीन को नामजद किया गया था। इसके अलावा घरहा कला निवासी इस्माइल उर्फ प्रिंस, खैराबाद मोहल्ले के सलमान, सोहराब और शहजाद, साथ ही मृतक के गांव के शमीम उर्फ लड्डन और उसकी पत्नी अख्तरुल निशा भी आरोपी बनाए गए। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें… आग में लिपटा बच्चा 100 मीटर तक भागा, VIDEO, अलीगढ़ में खेलते-खेलते अलाव में डाली पेट्रोल की बोतल; धमाके के बाद झुलसा यूपी के अलीगढ़ में रविवार रात एक बच्चा आग की लपटों में घिरा हुआ गली में 100 मीटर तक भागता रहा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लाग दौड़े। लोगों ने पहले उसके कपड़े फाड़कर फेंक दिए। फिर अपने कपड़ों से उसकी आग बुझाई। बच्चा दर्द से कराहता रहा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/Todt0KQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply