सुल्तानपुर में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा ने सोमवार को अखिल भारतीय मांग दिवस का आयोजन किया। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर यह आयोजन भोजनावकाश के दौरान गार्ड ड्राइवर लॉबी के सामने किया गया। इसमें सुल्तानपुर शाखा के सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए अपनी 11 सूत्रीय मांगें उठाईं। कर्मचारियों ने संसद सत्र के पहले दिन ही अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इनमें रनिंग साथियों का रनिंग भत्ता 25%तत्काल बढ़ाने, रनिंग में कार्यरत महिलाओं को एक बार कोटि बदलाव का अवसर देने और संरक्षा कोटि में रिस्क अलाउंस अविलंब लागू करने की मांगें प्रमुख थीं।
अन्य मांगों में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जनवरी 2026 से जल्द से जल्द लागू करना, पेंशन स्कीम में सुधार कर पुरानी पेंशन के सभी लाभ देना और कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को जनवरी 2023 से लागू करना शामिल था।
मांग दिवस के अवसर पर शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने 11 सूत्रीय मांगों को विस्तार से बताया। इस दौरान पूर्व शाखा मंत्री सुरेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, भूर सिंह मीणा, के.सी. मीणा, राकेश मणि यादव, अजय दुबे, के.डी. तिवारी, नीतीश सिंह, एस.के. पाण्डेय, आसमीन बानो, गणेश्वर चौबे, महिला संयोजिका नीलम तिवारी, नवीन सिंह, प्रेम प्रकाश, सचिन, आनंद, सरोज, सूरज प्रजापति, केदार, संदीप, शबबीर और राहुल मौर्य सहित सैकड़ों साथी मौजूद रहे। सभा की समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष कॉमरेड ज्योति स्वरुप श्रीवास्तव ने की।
https://ift.tt/vzTQsEh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply