पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट है। वह छठवीं बार मां बनने वाली हैं। सीमा ने खुद वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। सीमा ने इससे पहले 18 मार्च 2025 यानी बच्ची को जन्म दिया था। ये सचिन-सीमा का दूसरा बच्चा होगा। जबकि, पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से सीमा को 4 बच्चे हैं। सीमा और सचिन के कुल 5 बच्चे हैं। सीमा हैदर मई 2023 में अवैध तरीके से 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान छोड़कर भारत आई थीं। वह दो साल से नोएडा में रबूपुरा में सचिन के साथ रह रहीं हैं। दोनों की PUBG गेम खेलते हुए दोस्ती हुई। नेपाल में दोनों ने शादी की। फिर सचिन सीमा को लेकर नोएडा आ गया था। शुरू में सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने की अफवाह उड़ी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा को हिरासत में लेकर जांच की थी। हालांकि, बाद में छोड़ दिया था। सचिन से सीमा से पूछा- अस्पताल क्यों नहीं चल रही? पढ़िए पूरी बातचीत बच्ची का नाम भारती, प्यार से बुलाती हैं मीरा
18 मार्च को सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया। उसका नाम भारत के नाम पर भारती रखा है। सीमा अब खुद को कृष्ण भक्त बताने लगी है। वह प्यार से बेटी को मीरा बुलाती है। सीमा बोली- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं…
28 अप्रैल 2025 को सीमा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उसने मोदी और योगी से भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। वीडियो में सीमा ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं। आप सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरी हेल्प करें। मैं वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मर जाऊंगी। गाड़ी से कूद जाऊंगी… कुछ भी करूंगी, लेकिन वापस नहीं जाऊंगी। हिंदुस्तान मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां का खानपान बहुत अच्छा है। वकील एपी सिंह ने कहा था- सीमा हैदर SIR से ऊपर, उसने प्यार किया
यूपी में SIR शुरू होने के बाद सवाल उठे थे कि अब सीमा हैदर का क्या होगा? इस पर पिछले दिनों भास्कर ने सीमा के वकील एपी सिंह से बात की थी। एपी सिंह ने कहा था- सीमा हैदर का SIR कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह SIR से ऊपर हैं। उसका मामला मतदान का नहीं, जीवनदान का है। आर्टिकल 72 के तहत राष्ट्रपति के पास उसका मामला लंबित है। वह आतंकी नहीं है, न ही जासूस है। वह प्यार में भारत आई है। उसे शरण मिलनी चाहिए। सीमा अगर आतंकी या जासूस हुई तो उसे डबल फांसी दे देना चाहिए। SIR या पाकिस्तान के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सहयोग नहीं करने पर उसके केस में कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है। ———————- ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को गिराकर पीटा:हालात हुए बेकाबू, फर्श-लगेज ट्रॉली पर बैठे यात्री; बोले- इंडिगो वाले मिलें तो झापड़ मार दूं लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को हालात बेकाबू हो गए हैं। कुछ पैसेंजर्स आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। घटना को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों से अभद्रता की। उनका कैमरा छीनने की कोशिश की। इंडिगो की फ्लाइट लगातार चौथे दिन रद्द होने पर एयरपोर्ट पर करीब 1000 हजार यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। यात्री फर्श और लगेज ट्रॉली पर बैठने को मजबूर हुए। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/uJpk3m4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply