DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर DM से भाजपा विधायक बोले- SDM को खींचकर पीटूंगा:मामला बिगड़ जाएगा, तुरंत भेजिए; कंबल न बंटवाने पर भड़के

सीतापुर में भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी SDM देवेंद्र कुमार मिश्रा पर भड़क गए। उन्होंने पहले DM राजा गणपति आर. को फोन लगाया। कहा– यहां से SDM भाग गए हैं। उन्हें तुरंत भेजिए। मैं उसे खींचकर पीटूंगा। दरअसल, SDM देवेंद्र कुमार मिश्रा पर गरीबों को कंबल बांटने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कुछ महिलाओं को कंबल दिए, बाकी को यह कहकर मना कर दिया कि सभासद-प्रधान बांटेंगे। लोगों ने विधायक शशांक त्रिवेदी से इसकी शिकायत की तो वे भड़क उठे। SDM जब दोबारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो विधायक ने उन्हें जमकर फटकार गई। कहा- सभी पात्रों को कंबल मिलने चाहिए। मामला महोली तहसील का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, गुरुवार सुबह कृषक इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां एक हजार जरूरतमंदों को कंबल बांटे जाने थे। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही लाइन में खड़े थे। कंबल वितरण शुरू किया गया। कार्यक्रम में शाम करीब 4 बजे बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी पहुंचे। उन्होंने 24 लोगों को कंबल दिया। एसडीएम बोले- घर-घर पहुंचाए जाएंगे कंबल
आधे घंटे बाद विधायक वहां से चले गए। इसके बाद एसडीएम देवेंद्र कुमार मिश्रा ने लोगों से कहा– कंबल घर-घर सभासद, प्रधान और लेखपाल के जरिए भेजे जाएंगे। यह सुनकर लोग नाराज हो गए। कुछ सभासदों और ग्राम प्रधानों ने मामले की शिकायत विधायक से कर दी। लोगों की बात सुनकर विधायक ने डीएम को किया फोन शिकायत मिलते ही विधायक का गुस्सा बढ़ गया। वे तुरंत कॉलेज लौटे और गरीबों से बातचीत की। लोगों ने बताया– कंबल नहीं दिए जा रहे हैं और उन्हें कल आने के लिए कहा जा रहा है। यह सुनकर विधायक विधायक ने डीएम राजा गणपति आर को फोन लगा दिया। कहा- यहां महोली में कंबल वितरण चल रहा था। सुबह 11 बजे से सब बैठे थे। हमने प्रतीकात्मक तौर पर कंबल दिए। इसके बाद मैं निकल गया। यहां सभी से कहा गया कंबल कल मिलेंगे। तहसील आओ, यहां आओ, वहां आओ… ये एसडीएम लोग इस तरह से तंग करेंगे। एफआईआर कराइए। इसको भेजिए, यहां से गायब हो गया है। इसको मारूंगा जरूर आज…बदतमीजी कर रहा है। करीब शाम 5 बजे एसडीएम मौके पर पहुंचे तो विधायक ने एसडीएम से उनके व्यवहार और व्यवस्था पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा– सभी पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित कर दिए जाएं, ताकि कोई लाभार्थी वापस न लौटे। लोगों का आरोप था कि जैसे ही विधायक वहां से गए, कंबल ट्रॉली में लादकर बाहर भेज दिए गए, जबकि वे सुबह से कंबल पाने का इंतजार कर रहे थे। बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया– एक हजार कंबल बांटे जाने थे। कुछ कंबल बंटे, लेकिन हमारे निकलने के बाद लोगों को वापस कर दिया। सूचना मिली तो मैं वापस गया और लोगों को कंबल वितरित कराया। एसडीएम देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया– 350 लोगों को कंबल देने का लक्ष्य था, लेकिन भीड़ ज्यादा आ गई। जिससे अव्यवस्थाएं बढ़ गईं। कुछ गलतफहमियां रहीं। 600 से अधिक लोगों को कंबल दिया गया है। —————— ये खबर भी पढ़ें ‘सीएम की बदौलत सवा लाख का चश्मा पहनता हूं’:बाराबंकी में योगी के सामने पद्मश्री किसान बोले, 30 हजार को रोजगार दे रहा सीएम योगी शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर ‘खेती की बात खेत पर’ किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने योगी की जमकर तारीफ की। कहा- मैंने खेती और सरकार की बदौलत ही आज सवा लाख रुपए का चश्मा पहन रखा है। मजदूरों को सालाना 2 करोड़ की मजदूरी सालाना दे रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/JSurDRx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *