सीतापुर में बाबा गोरखनाथ की मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी दामिनी एम. दास, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सड़क मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों और घरों की छतों पर रूफटॉप सुरक्षा व्यवस्था लगाए जाने को लेकर भी निर्देश दिए गए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी मूवमेंट, फायर सेफ्टी और मेडिकल सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो और हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए। कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात डायवर्जन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। तपोधाम आश्रम के महंत योगी तेज नाथ जी महाराज ने बताया कि 9 फरवरी को बाबा गोरखनाथ की मूर्ति स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत योगी पीर बालक नाथ जी महाराज उपस्थित रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जा सके।
https://ift.tt/8yN4sb5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply