सीतापुर के कंपोजिट विद्यालय भागीपुर में तैनात एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी विद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। जिस कारण पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वह मृतक की पहचान दारा सिंह (41) आगरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। मामला बिसवां कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, दारा सिंह जुलाई 2024 से कंपोजिट विद्यालय भागीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। नियुक्ति के बाद से ही उनके शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं हो सका था। जिसके चलते उन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए 5 फरवरी को उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी किया गया था। इस कारण वह मानसिक तनाव में थे। शुक्रवार को दारा सिंह विद्यालय परिसर में ही संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। बताया जाता है कि वह अक्सर विद्यालय परिसर में ही रात में रहते थे। सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिसवां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी विद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिस कारण पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। कोतवाली प्रभारी मुकुल वर्मा ने बताया कि स्कूल में टीचर का शव मिला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
https://ift.tt/OdMCwgG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply