सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने शारदा सहायक नहर के किनारे पेड़ से लटककर सोमवार शाम करीब 4:30 बजे के करीब अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना सोमवार को ग्राम अकबरपुर के पास हुई। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ढेडुवा रुढ कलाबहादुर निवासी रामचंद्र उर्फ रामू (40) पुत्र सरजू ने अकबरपुर के निकट शारदा सहायक नहर के कॉमन बैक पर एक सागौन के पेड़ से मफलर बांधकर फांसी लगा ली। राहगीरों ने उसे पेड़ से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामचंद्र का पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी राम गुनी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया स्थित अपने मायके चली गई थी। परिजनों के अनुसार, रामचंद्र भी अपनी ससुराल गया था, लेकिन वहां से लौटने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक अपनी पत्नी के वापस न आने से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/vu0rJcQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply