DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर में बंदी कोर्ट परिसर से फरार:पॉक्सो कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, नाबालिग को भगाने का था आरोप

सीतापुर में कोतवाली नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक विचाराधीन बंदी न्यायालय अभिरक्षा से फरार हो गया।जिला जेल से पेशी पर लाए गए बंदी को पॉक्सो कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। पेशी के दौरान वापस आते ही बंदी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फरार बंदी की पहचान रोहित मारुति पुत्र स्वर्गीय रामू निवासी मछली मंडी, कोतवाली नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। कोतवाली नगर इलाके से आरोपी को 21 जनवरी 2026 को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि रोहित मारुति पर पहले से ही चोरी के कई पुराने मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को उसे जिला जेल से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पॉक्सो कोर्ट में पेशी के दौरान किसी तरह पुलिस की नजर से बचते हुए आरोपी फरार हो गया। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनूप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और न्यायालय परिसर का मुआयना किया। बंदी के फरार होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है, वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। फरार बंदी की तलाश के लिए शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं स्वाट टीम सहित कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कराई गई है और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर न्यायालय और बंदी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


https://ift.tt/WSgIBNa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *