DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी महज 5 मीटर:शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

सीतापुर में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से ही जिले में घने कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर विजिबिलिटी महज 5 मीटर तक सिमट कर रह गई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और रफ्तार पर पूरी तरह से लगाम लग गई। आज सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो ठंड के तीखे तेवरों को दर्शाता है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और अधिक बढ़ा दिया है, जिससे लोग गर्म कपड़ों में भी ठंड से बचाव करते नजर आए। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ तौर पर देखने को मिला। कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ठंड और कोहरे के बीच लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं हाईवे और प्रमुख मार्गों पर फॉग लाइट और डिपर का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलते दिखे। प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। शीतलहर के चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।


https://ift.tt/xfQNlok

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *