सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से लापता हुए 12 वर्षीय किशोर का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चाहत पुत्र हरिशंकर भार्गव उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी देवरिया खुर्द, थाना सदरपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक किशोर चाहत मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पूरी रात परिजन अनहोनी की आशंका में परेशान रहे। बुधवार की सुबह सदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ीपुरवा गांव के पास केवानी नदी किनारे स्थित अबरार निवासी टेढ़ीपुरवा के गन्ने के खेत में पेड़ से एक किशोर का शव प्लास्टिक की पतली रस्सी के सहारे फांसी के फंदे में झूलता हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां शव की पहचान चाहत के रूप में होते ही कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्यवाई के लिए मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि किशोर द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।
https://ift.tt/xk7fzRn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply