सीतापुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने देर शाम तीन इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। अचानक किए गए इन तबादलों से विभाग में हलचल मच गई है। खास तौर पर दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों से चार्ज छिनने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सदरपुर और रामकोट थानों के प्रभारी निरीक्षकों को उनके पद से हटाते हुए अपराध शाखा भेज दिया गया है। सदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार को अपराध शाखा में संबद्ध किया गया है। वहीं रामकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल से भी रामकोट थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी छीन ली गई है और उन्हें भी अपराध शाखा भेज दिया गया है। इन बदलावों के तहत सदरपुर थाने की कमान अब इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा को सौंपी गई है। वहीं रामकोट थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में सब इंस्पेक्टर पीयूष सिंह को तैनात किया गया है। पीयूष सिंह इससे पहले रामपुरकलां थाने में तैनात थे। उनके स्थान पर रामपुरकलां थाने की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर लल्ला गोस्वामी को सौंपी गई है, जिन्हें नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर लल्ला गोस्वामी अभी तक हरगांव कस्बा चौकी प्रभारी थे। बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल लगातार पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं और बीते कुछ समय में कई स्तर पर प्रशासनिक बदलाव कर चुके हैं। इन तबादलों के बाद संबंधित थानों में नई तैनाती के साथ कामकाज शुरू हो गया है। पुलिस महकमे में इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है, हालांकि चार्ज छिनने को लेकर अंदरखाने कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।
https://ift.tt/6gCUm4u
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply