DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीडीओ ने 27 अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटा:विकास भवन के औचक निरीक्षण में 3 अधिकारी, 24 कर्मचारी गैरहाजिर

लखीमपुर खीरी के विकास भवन में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 3 अधिकारी और 24 कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिए कि अवकाश प्रार्थना पत्र मानव सम्पदा पोर्टल पर सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। समय पर अवकाश दर्ज न करने या बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक कुमार ने कहा कि अब किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनुशासन, समयपालन और जवाबदेही को अनिवार्य बताया।


https://ift.tt/2YB1goK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *