केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जा रहा है। शहर में करीब 30 हजार अभ्यार्थी 22 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे है , जहां सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए है । परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री बायोमेट्रिक हाजिरी के माध्यम से कराई गई। वहीं, एडमिट कार्ड पर लगाए गए विशेष होलोग्राम की जांच के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। बिना होलोग्राम वाले प्रवेश पत्र को अमान्य माना गया। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मॉडरेट था, हालांकि कुछ सवाल गुमावदार जरूर रहे।
एक अभ्यार्थी ने बताया कि परीक्षा अच्छी रही और जिसने पूरे सिलेबस की तैयारी की थी, उसके लिए पेपर काफी आसान था। वहीं, बिना तैयारी के आने वालों के लिए परीक्षा कठिन साबित हुई। एक अन्य अभ्यार्थी ने कहा कि पेपर आसान और सिलेबस के अंदर से था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट में थोड़ी परेशानी हुई। जो अभ्यार्थी समय को सही तरीके से मैनेज कर पाया, उसके लिए परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं थी। करीब 5 प्रतिशत सवाल ट्रिकी थे, बाकी सभी प्रश्न सामान्य थे। रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
https://ift.tt/s8eMb0Q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply