कानपुर में मौसम हर दिन एक नई करवट ले रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो की सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम होने के साथ-साथ इस सीजन का सबसे कम तापमान है। ऐसे में सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान भले ही कम हो लेकिन दिन के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। जिस कारण दिन में निकलने वाली धूप गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 8 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो वह 25.6 डिग्री सेल्सियस किया गया। जो कि सामान्य से मात्र 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में निकली धूप में जहां लोगों को गर्मी का एहसास कराया। वहीं शाम होते ही चली सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास कराया और गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर किया। चार दिसंबर को आ jरहा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल शाम, रात और सुबह की सर्दी बरकरार रहेगी। तापमान में भी सुबह एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव जारी रह सकता है।
बताया कि 4 दिसंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों के ऊपर आएगा जो कि बहुत सशक्त नहीं है। उसकी वजह से जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के बाद यदि दूसरे डब्ल्यूटी में दो से तीन दिन का गैप मिल जाता है तो उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडक को बढ़ाएंगी और तापमान गिर सकता है। बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि डब्ल्यूटी के निकल जाने के बाद पहाड़ों में जो बर्फबारी होगी उससे कानपुर मंडल में 8 से 14 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके साथ ही शहर के कुछ छोटे-छोटे पॉकेट में धुंध या कोहरा भी हो सकता है।
https://ift.tt/GJ6r9lA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply