श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आमंत्रण पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 28 दिसंबर को श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या धाम पहुंचेंगे। चम्पत राय के अनुसार मुख्यमंत्री नायडू इस दिन प्रातः करीब 10 बजे अयोध्या धाम स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रहेंगे। इस दौरान वे श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के साथ-साथ मंदिर की निर्माण शैली और परिसर में स्थित अन्य देवस्थानों का भी अवलोकन करेंगे। चम्पत राय ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का यह पहला अयोध्या दौरा होगा। उन्होंने मंदिर निर्माण की वास्तुकला और शैली को देखने को लेकर विशेष उत्सुकता व्यक्त की है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी।
https://ift.tt/DXJivfE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply