लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सिल्क एक्सपो का आज अंतिम दिन है। एक्सपो में लगे 55 स्टॉल्स में भले ही देशभर की रेशमी कारीगरी देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ और चर्चा बनारस के विवर्स शॉप की रही। यहां साढ़े चार लाख रुपए की बनारसी साड़ी और डेढ़ लाख रुपये की चुनरी ने लोगों का ध्यान खींचा। सिल्क एक्सपो में सबसे महंगी साड़ी बनारस के विवर्स शॉप की रही, जिसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई गई। यह साड़ी शुद्ध रेशम से तैयार की गई है और इसमें रियल जरी का इस्तेमाल किया गया है। आयोजकों के अनुसार, एक्सपो के दौरान इस साड़ी की बिक्री भी हो चुकी है, जो बनारसी रेशम की बढ़ती डिमांड को दर्शाता है। 3 तस्वीरें देखिए… सोने-चांदी की पॉलिश वाली चुनरी का लखनऊ में क्रेज दुल्हन को चढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली बनारसी चुनरी भी लोगों के आकर्षण का बड़ा कारण बनी। करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की यह चुनरी सोने और चांदी की पॉलिश से तैयार की गई है। पारंपरिक डिजाइन और शुद्ध रेशम के कारण इसे खासतौर पर शादी-ब्याह के लिए पसंद किया जा रहा है। शुद्ध रेशम और हैंडमेड जरी की पहचान बनारस विवर्स शॉप के मालिक शारिक ने बताया कि उनकी दुकान पर पूरी तरह ऑथेंटिक बनारसी साड़ियां उपलब्ध हैं। सबसे महंगी साड़ी शुद्ध मलबरी सिल्क से बनाई जाती है, जिसमें सिल्वर और गोल्ड जरी का हैंडमेड काम होता है। जरी पर ओरिजिनल गोल्ड का पानी चढ़ाया जाता है और सिल्वर धागों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे साड़ी की गुणवत्ता और चमक बनी रहती है। दुनियाभर में मशहूर बनारसी साड़ी शारिक के मुताबिक, बनारसी साड़ियां दुल्हनों के लिए खास मानी जाती हैं और दुनियाभर में इनकी पहचान है। उन्होंने बताया कि बनारस विवर्स शॉप का रेशम विभाग के साथ एमओयू साइन हुआ है, जिसे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के नाम से जाना जाता है। इसके जरिए शुद्ध रेशम और पारंपरिक बुनकरी को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
https://ift.tt/9Vhz2JQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply