हरदोई के शाहबाद सर्किल में तैनात एक कांस्टेबल पर बलिया की युवती ने आपत्तिजनक मैसेज करने का आरोप लगाया है। युवती ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। वहीं कांस्टेबल का दावा है उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कांस्टेबल के मैसेंजर अकाउंट से उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे गए, जिससे वह परेशान हुई। कांस्टेबल ने इसे साइबर हैकरों द्वारा पुलिस को बदनाम करने की साजिश बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कांस्टेबल ने एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण, एसपी हरदोई और साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/YZs825j
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply