DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिद्धार्थनगर में दूधवाले की धारदार हथियार से हत्या:रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, 10 दिन पहले बाइक टकराने पर हुआ था विवाद

सिद्धार्थनगर में शनिवार सुबह दूध देने निकले युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पहले लोहे के रॉड से सिर पर कई वार किए इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए। हत्यारे गांव के लिए लोग बताए जा रह हैं। उनका 10 दिन पहले युवक से विवाद हुआ था। राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ युवक को देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो युवक की सांसे चल रही थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने 2 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ दिया। खेसराहा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना बनुहिया बुजुर्ग गांव कि है। जो मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर है। जहां सुबह करीब साढ़े सात बजे मनोज कुमार (35) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह घर से दूध देने के लिए छपवा चौराहे की ओर निकला था। कुछ ही देर बाद गांव के पूरब स्थित बाग के पास गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर सड़क किनारे राहगीरों ने उसे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सिर और शरीर पर गहरे घाव थे। राहगीरों ने पहचान कर तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसराहा ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मनोज की मां बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी। मां की तहरीर, नामजद आरोप मृतक की मां सुनीता देवी ने खेसराहा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही अनिल यादव पुत्र गुलवी यादव, सुनीता यादव, हरिओम यादव, अनिल यादव चइता पुत्र गोल्हई यादव, कलावती यादव और कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके बेटे पर हमला किया। आरोप है कि सभी ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और धारदार हथियार से सिर और शरीर पर लगातार वार किए। 10 दिन पहले हुए विवाद का बदला पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 10 दिन पहले मनोज कुमार के टेंपो आरोपी अनिल यादव की मोटरसाइकिल से टच हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। मामला थाने तक पहुंचा था, जहां शांति भंग की कार्रवाई करते हुए दोनों का चालान किया गया था। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने साजिश रचकर मनोज पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों में अनिल का लड़का सुजीत मुम्बई रहते था, कुछ दिनों से वह गांव में ही रह रहा है। भाई चइता घर पर ही रहता है। पत्नी सुनीता हाउसवाइफ है। दूसरा बेटा हरिओम क्लास 12 में विकास इंटर कॉलेज खेसरहा में पढ़ता है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मनोज के पिता दयाराम की करीब तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो चुकी थी। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब जवान बेटे की हत्या ने सब कुछ तबाह कर दिया। मनोज परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह टेंपो चलाकर और घर पर भैंस रखकर दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पीछे रह गया असहाय परिवार
मनोज की पत्नी प्रेमलता, 10 वर्षीय बेटा यशराज, 6 वर्षीय बेटा युवराज और वृद्ध मां अब बेसहारा हो गए हैं। घर की जिम्मेदारी और बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। चार आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना पर खेसराहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… कार 100 की स्पीड में पलटी, 3 की मौत:एटा में पेड़ से टकराकर 15 फीट दूर गिरी; गेट तोड़कर निकाला, सड़क पर तपड़ते दिखे एटा में 100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराकर पलट गई। तीन बार पलटी खाई, फिर सड़क से 15 फुट दूर गड्‌ढे में जा गिरी। हादसे में मामा-भांजे और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/XRP7whe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *