DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिद्धार्थनगर में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी:जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी किशोर हिरासत में, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

सिद्धार्थनगर में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम की है। पास में रहने वाला एक किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिद्धार्थनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/W53eKyU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *